हाल ही में उत्कर्ष प्रकाशित से प्रकाशित एटा निवासी वरिष्ठ साहित्यकार श्री अनोखेलाल यादव की तीन पुस्तको मुक्तक मंजरी, काव्य कुसुमाकर और कहानी कुंज का लोकार्पण उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ कार्यालय में संपन्न हुआ इस अवसर पर लेखक को हिंदी उत्कर्ष साहित्य सम्मान 2025 देकर सम्मानित किया गया सादगी पसंद साहित्यकार अनोखे लाल यादव जी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं
सभी पुस्तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी,, उत्कर्ष प्रकाशन कार्यालय में आयोजित सादगी पूर्ण समारोह में मां सरस्वती पुष्प अर्पण पश्चात माल्यार्पण कर अनोखेलाल जी का स्वागत सत्कार हुआ कवि डोरीलाल भास्कर जी, लेखक श्री राजेंद्र सिंह काकरान, गजलकार मंगल सिंह मंगल जी, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक ओ पी सक्सेना जी, परमेंद्र सिरोही, डीजे राही, सुधांशु मिश्रा, प्रीति शर्मा, अक्षय शर्मा, नीतिका, करिश्मा चौधरी, बबीता भाटिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे, हेमंत शर्मा निदेशक उत्कर्ष प्रकाशन ने सभी का आभार व्यक्त किया
