लम्बे समय तक पेट और पीठ में दर्द रहना भी कैंसर के लक्षण

Health /Sanitation

(www.arya-tv.com)कैंसर के 200 से भी ज्यादा प्रकार हैं और इनके लक्षण भी अलग-अलग हैं। अगर कैंसर का शुरुआती दौर में पता चल जाए तो इसके सफल इलाज की संभावना 70% तक बढ़ जाती है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक, जांच से कई तरह कैंसर को समय पर पहचाना जा सकता है।

भारत में पुरुषों में मुंह, आहार नली, फेफड़े और पेट के कैंसर के मामले सर्वाधिक सामने आते हैं। महिलाओं में स्तन और गर्भाशय कैंसर के ज्यादा मामले आते हैं। गाल, मसूढ़ों, जीभ और गले में घाव लंबे समय तक ठीक न हो तो ये कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। जांच कराने इन्हें पहचाना जा सकता है।

फोर्टिस हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. संदीप मेहता बता रहे हैं, कौन से लक्षण किस तरह के कैंसर का इशारा करते हैं…

सिगरेट छोड़ने से शरीर में ये बदलाव आते हैं
दिल: धड़कनें सामान्य हो जाती हैं
अगर कोई चेन स्मोकर सिगरेट छोड़ता है तो एक दिन बाद कोरोनरी डिजीज और हार्ट अटैक के खतरे घटने लगते हैं। 15 साल बाद दिल सामान्य व्यक्ति की तरह हो जाता है।

त्वचा: कसावट और चमक लौटती है
सिगरेट पीने से त्वचा में उम्र का प्रभाव अधिक दिखता है। सिगरेट छोड़ते हैं तो त्वचा पर दिखाई देने वाला उम्र का असर घटने लगता है। त्वचा की चमक लौटने लगती है।

कमर: चर्बी घटती है, शुगर सुधरती है
कमर के आसपास की चर्बी घटती है। डायबिटीज का खतरा कम होता है। पहले से ही डायबिटीज है तो ब्लड शुगर को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

मुंह: स्वाद पहचानने की क्षमता बढ़ती है
सिगरेट छोड़ने के लगभग 48 घंटे बाद ही सूंघने व स्वाद पहचानने की क्षमता बढ़ने लगती है। यह समय के साथ वापस पुरानी स्थिति में आ जाती है।

फेफड़े: सांस लंबी व स्थिर हो जाती है
सिगरेट छोड़ने के 2 से 3 सप्ताह बाद ही फेफड़ों की क्षमता बढ़ जाती है। सांस की दिक्कतें ठीक होने लगती हैं। 10 साल बाद फेफड़ों के कैंसर का खतरा आधा हो जाता है।

आंखें: नाइट विजन सुधरता है
सिगरेट छोड़ते ही आंखों को होने वाला नुकसान खत्म होने लगता है। आंखों की रोशनी बेहतर होती है। खासकर रात में ज्यादा स्पष्ट दिखाई देने लगता है।