62 साल की महिला क्यों बांट रहीं साइकिल से घर-घर दूध, जानें क्या है ऐसी मजबूरी
(www.arya-tv.com) बदायूं के उघैती कांड में महिला के साथ हुई हत्या और दुष्कर्म का वीडियो वायरस होने पर केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस थाने में महिला के पति ने दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई महिला का दास्तां सुनाई। वायरल वीडियो उघैती थाने में ही घटना के अगले दिन किसी ने बनाया है।
महिला का पति अपने स्वजन के साथ जब थाने पहुंचा तो उनके बयान दर्ज करते हुए किसी ने वीडियो बनाई। वीडियो में उन्होंने कहा है कि महिला सोमवार को मंदिर पर जाती थी। मगर महंत ने बार-बार फोन किया तो वह रविवार को ही मंदिर पर चली गई। मंदिर जाते समय उसने कहा था कि वह सुबह घर आ जाएगी।
इसके बाद घर पर भी पूजा करनी है। उसी रात 12 बजे महंत और उसके साथी उसको घर के बाहर फेंक गए। वीडियो में उसके पति का दावा करने वाले व्यक्ति ने बताया है कि महिला ने बताया था कि वह कुएं में गिर गई थी। इसके आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि वीडियो महिला के पति का ही है।
इस वीडियो में जो भी बात कही गई है। उस दिशा में भी जांच की जा रही है। उघैती में सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतारी गई महिला आंगनबाड़ी सहायिका थी। ऐसे में उसकी हत्या के बाद परिवार का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। महिला की स्थाई नौकरी नहीं थी, इसलिए मृतक आश्रित के तौर पर उसके बेटे या फिर पति को नौकरी नहीं दी जा सकती।