(www.arya-tv.com) भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के बारे में हम सभी ने काफी कुछ पढ़ा और देखा है। बॉलीवुड में कई फिल्में भी बनी हैं, जिसमें सिर्फ महात्मा गांधी की जिंदगी से जुड़ी तमाम बातों को पर्दे पर उतारा गया है। ‘बापू’ के जीवन पर आधारित कई फिल्में हिट रहीं तो कइयों को विवादों का सामना करना पड़ा। आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है और इस मौके पर हम आपको उनके जीवन पर बनी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सबसे पहले फिल्म ‘महात्मा: लाइफ ऑफ गांधी, 1869-1948’ की बात करते हैं। इस फिल्म में गांधी जी के जीवन और उनके भारत की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म की भाषा अंग्रेजी थी और विट्ठभाई झावेरी ने इसका निर्देशन किया था। इस फिल्म को द गांधी नेशनल मेमोरियल फंड ने भारत सरकार की फिल्म डिविजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट कलर में थी और लोगों ने इसे खूब पसंद किया था।
महात्मा गांधी जी पर बनी फिल्म ‘गांधी’ एक बायोग्राफिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे 30 नवंबर 1982 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबोरो ने डायरेक्ट किया था और फिल्म को रवि शंकर ने म्यूजिक दिया था। फिल्म ‘गांधी’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इसे बेस्ट पिक्चर के लिए ‘एकेदमी अवार्ड’ मिला था।