साउथ के सुपरस्टार विजय ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बिगिल’ के 400 लोगों की क्रू टीम को सोने की अंगूठियां गिफ्ट की हैं। इस अंगूठी पर अंग्रेजी में फिल्म का नाम यानी BIGIL लिखा हुआ है। 13 अगस्त को फिल्म में उनके हिस्से की शूटिंग खत्म की गई जिसके बाद उन्होंने सभी को गोल्ड रिंग देते हुए सरप्राइज कर दिया। खबरों की मानें तो विजय ने फिल्म की टीम को शुक्रिया अदा करने के लिए उन्हें इस तोहफे को देने का फैसला किया।
बता दें BIGIL अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अहम रोल निभाते दिखने वाले हैं। विजय चंद्रशेखर ने 18 साल की उम्र में फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को लोग विजय के नाम से जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है।
विजय के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय ने बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम किया हैं। आज आलम ऐसा है कि विजय की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं जाती। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं।
1992 में बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म ‘नालया थीरपू’ रिलीज हुई। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत विजय के साथ की थी। दोनों 2002 में आई तमिल फिल्म thamizhan में नजर आए थे। साल 2015 में रिलीज हुई ‘पुली’ फिल्म के लिए विजय को 30 करोड़ फीस दी गई थी। इस फिल्म में विजय के साथ श्रीदेवी भी नजर आई थीं।