आगरा में व्यापारी के घर से 14 लाख रुपए कैश और 400 ग्राम सोने-चांदी के जेवर ले गए चोर

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में शू मेटेरियल व्यापारी के घर से चोर करीब 40 लाख रुपए की नकदी और जेवरात पार कर ले गए। वारदात के समय घर में एक बेटी और वृद्ध महिला था। उन्हें चोरी की भनक नहीं लगी। जब व्यापारी घर लौटा तब चोरी के बारे में जानकारी हुई। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के CCTV खंगाल रही है। शिवाजी नगर निवासी शू मेटेरियल व्यापारी मुन्नालाल ने बताया कि घर में 14 लाख रुपए कैश रखे थे। करीब 400 ग्राम सोने और चांदी के आभूषण थे। वह शनिवार को सुबह किसी काम से घर से बाहर चले गए थे। जब शाम को लौटे तो चोरी की जानकारी हुई।

आसपास के CCTV देखने पर पता चला है कि चोर शनिवार दोपहर 1 बजे घर में घुसे हैं। घर पर उस समय 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उनकी 20 साल की बेटी थी। दोनों अलग कमरे सो रही थीं। गर्मी के चलते घर के बाहर सड़क पर सन्नाटा था। इसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए और नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला और बेटी को चोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई। शू मेटेरियल व्यापारी के घर लौटने पर जब अलमारी खुली पड़ी देखी तो उन्हें शक हुआ। पास जाकर देखा तो व्यापारी को चोरी की जानकारी हुई।

कॉलोनी में पहले भी हो चुकी हैं चोरियां
थाना शाहगंज पुलिस घटना के बाद जांच पड़ताल में जुटी है। आसपास के CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं। एक चोर सीसीटीवी में दिखाई भी दे रहा है। पॉश कॉलोनी में चोरी लोगों में भय का माहौल है। दरअसल पहले भी शिवाजी नगर में 24 अगस्त 2021 में धर्मेंद्र यादव के घर में 28 लाख रुपए की चोरी हुई थी। इसका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। जबकि वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। इससे पहले पास में सीओडी कॉलोनी में कुछ माह पूर्व रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल के घर में भी चोरी हुई थी।