आगरा में बदला मौसम, बारिश के आसार:आसमान में छाए हैं बादल, गर्मी से मिली राहत

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com)आगरा में आज शाम तक बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को सुबह धूप नहीं निकली। आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से गर्मी और उमस से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। मौसम विभाग के मुताबिक आगरा में पिछले 24 घंटे में आगरा अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शाम तक आगरा में बारिश हो सकती है। पिछले 4 दिन से आगरा में उमस और गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल रहा है। सुबह रोजाना धूप निकल आती है और दिन में कभी बादल छाने लगते हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है।

तापमान में 3 डिग्री की आ सकती है गिरावट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 11 से 14 अगस्त तक आगरा में ऐसा ही मौसम रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस बीच बारिश भी हो सकती है। जिससे आगरा में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम में बदलाव आने से आगामी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आगरा में अधिकतम तापमान में 33 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार
पिछले एक हफ्ते से किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बाजरा, ढैचा आदि की फसल की सिंचाई के लिए किसानों को पानी की आवश्यकता है। किसान महीपाल ने बताया कि पिछले कई दिन से दिन तेज धूप के चलते फसलें सूखने लगी हैं। जिन इलाकों में पानी खारा है, वहां के किसान सिंचाई के लिए बारिश के पानी पर निर्भर हैं। इन इलाकों में बारिश नहीं हुई तो किसानों की फसल खराब हो जाएगी।