(www.arya-tv.com) यूपी में गर्मी अपना असर दिखा रही है। यहां अधिकतम पारा 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। लखनऊ में पारा 43 डिग्री रिकार्ड़ हुआ। मौसम के जानकारों के मुताबिक लखनऊ में अगले तीन दिन यानी शनिवार तक भीषण गर्मी पड़े़गी और पारा 44 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में तेज तपिश भरी हवाएं चलेंगी और मौसम सूखा रहेगा। गर्मी का आलम यह है कि, आसमान से आग की बारिश होने लगी है।
प्रदेश में सबसे अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान झांसी में रिकार्ड़ हुआ जो सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर था। इसके अलावा कानपुर में 44.9 डिग्री‚ प्रयागराज में 45 डिग्री, उरई में 44 डिग्री और वाराणसी में 44.4 डिग्री रिकार्ड़ हुआ। बीती रात को प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी लखीमपुर खीरी में पड़ी न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड़ हुआ। लखनऊ में बीती रात को काफी गर्मी रही। यहां न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रिकार्ड़ हुआ।
सबसे अधिक तापमान वाले शहर झांसी- 45.5 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज- 45 डिग्री सेल्सियस वाराणसी- 44.4 डिग्री सेल्सियस कानपुर- 44.9 डिग्री सेल्सियस आगरा- 43.7 डिग्री सेल्सियस