(www.arya-tv.com) योगी कैबिनेट की आज दोपहर 12 बजे अहम बैठक होने वाली है। कैबिनेट मीटिंग के तुरंत बाद मंत्रिपरिषद की भी बैठक उनके 5 कालिदास आवास पर होगी। इस बैठक के बाद सीएम आवास पर ही सीएम योगी परिषद के सदस्यों के साथ ट्रांसफर पॉलिसी पर चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारियों की निगाह आज की कैबिनेट बैठक पर है।
तबादला नीति जारी हो सकती है
उत्तर-प्रदेश के करीब 2 लाख कर्मचारियों के लिए आज की कैबिनेट से खुशखबरी आ सकती है। अब एक जिले में तीन वर्ष और एक मंडल में 7 साल पूरे करने वाले समूह ‘क’ और ‘ख’ के स्थानांतरण के लिए सरकार प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है। इस नीति के तहत हर साल करीब 20% कर्मचारियों का तबादला होता है। इस साल कम से कम 2 लाख कर्मचारियों का रूटीन में तबादला हो सकता है।
2020 से ट्रांसफर पर रोक है
सबसे पहले 12 मई 2020 को कुछ प्रतिबंधों के साथ सभी ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई थी। 2020 और 2021 में कोविड की वजह से तबादला नहीं हो पाया था। तब से कर्मचारी इसी नीति का इंतजार कर रहें हैं। यूपी में राज्य कर्मचारियों की कुल संख्या 10 लाख है। पसंद की जगह पोस्टिंग के लिए कर्मचारी विभागों में अधिकारियों के यहां पैरवी भी करने लगे थे।