(www.arya-tv.com) मुंबई में आज द केरला स्टोरी की पूरी टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें शो के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने 25 लड़कियों को मीडिया के सामने लाया, जो केरल से आईं हैं और कन्वर्जन से पीड़ित रही हैं। विपुल ने इस दौरान कहा- हम पर आरोप लगाया गया कि ये प्रोपेगंडा था लेकिन ऑडियंस ने जवाब दे दिया।
हमें लगता है कि फिल्म बनाने के अलावा हमारा और भी काम हैं। जो लड़कियों इस मामले में विक्टिम रही हैं, हम उनमें से 25 लड़कियों से मिलवा रहे हैं। ये सिर्फ केरल की कहानी नही, बल्कि पूरे भारत में चल रहा हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि सिर्फ फिल्म न देखें बल्कि इनकी आवाज भी बने। विपुल ने कहा कि फिल्म में 3 लड़कियों के जरिए हजारों लड़कियों की कहानी बाहर आई है। कई मीडिया वालों ने झूठ बताया। ये गंदी साजिश है जो कि नहीं होना चाहिए। हम नए आकड़ों के साथ आएंगे और खुलासा करेंगे 32 लड़कियों का खुलासा करेंगे।
24 सालों में 7 हजार लोगों ने अपने धर्म में वापसी की एक विक्टिम श्रुति ने कहा- आर्ष विद्या समाज के तहत उन लड़कियों की मदद की जाती है, जिनका कर्वजन हुआ है। 1999 से लेकर 2023 तक, तकरीबन 7000 लोगों की घर वापसी कराई गई है, जिन लोगों ने इस्लाम को अपना लिया था।, उनकी भी घर वापसी कराई गई है। मदद के लिए केरल से बाहर के लोगों का भी कॉल आता है, इन सभी का फोर्सफुल कन्वर्जन करा दिया गया है।