(www.arya-tv.com)हाउस टैक्स के बकाए पर नोटिस दिए बिना ही नगर निगम की टीम ने साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान सील कर दी। हद तो तब हो गई जब अमीनाबाद गुईंन रोड पर बिल्डिंग सील की कर दी गई और उसके साथ गार्ड भी अंदर बंद हो गया। कारोबारियों ने काफी मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला। मामले से नाराज लखनऊ व्यापार मंडल ने इसके खिलाफ नगर आयुक्त का घेराव करने की चेतावनी दी है।
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान ने नगर निगम किस काम की निंदा करते हुए कहा कि यह व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल से आर्थिक मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों कुछ समय देना चाहिए था। बिना किसी नोटिस दिए सप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें सील नहीं की जा सकती।
वहीं लखनऊ में प्रमंडल के महामंत्री अभिषेक खरे ने कहा कि इसके खिलाफ संगठन एकजुट है और नगर निगम पर प्रदर्शन किया जाएगा। लाटूश रोड के व्यापारी नवीन अरोड़ा ने बताया कि शहर के कई इलाकों में ऐसा काम किया गया है सुबह जब कारोबारी अपनी दुकान खोला भी नहीं था उससे पहले नगर निगम के कर्मचारी आया और वह दुकान सील करके चले गए।
नगर निगम ने 158 दुकानें सील कर दी
5 जोन में 158 दुकानें सील की गई है। इनसे 10823842 रुपए की वसूली की गई है। इसमें जोन 1 में 85 दुकानें, जोन 4 में 22 दुकानें, जोन 7 में 27 दुकानें, जोन 6 में 18 और जोन 2 में 6 दुकानें सील की गई है। बाकी अन्य जोन में की सीलिंग की कार्रवाई की गई है। जोन 1 में 1992621, जोन 2 में 475565, जोन 3 में 685192, जोन 4 में 1168014, जोन 5 में 302767, जोन 6 में 3223445, जोन 7 में 1214784 और जोन 8 में 1761454 रुपये की वसूली की गई है। वहीं, शुक्रवार को भी अभियान चलाकर बड़े बकायदारों की प्रॉपर्टी को सील किया जाएगा।