(www.arya-tv.com) बरेली में जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान हुए हादसे में शासन ने रिपोर्ट मांगी है। पूरे प्रकरण में डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने भी अफसरों से रिपोर्ट मांगी है। गुरुवार को अलीगंज क्षेत्र में शोभायात्रा निकालने के दौरान डीजे पर बैठे 3 युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। यह हादसा तब हुआ जब सुबह 9 बजे से शट डाउन लिया गया था, उसके बाद अचानक बिजली छोड़ दी गई।
कैबिनेट मंत्री की विधानसभा का है मामला
यह घटना कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की विधानसभा क्षेत्र आंवला की है। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी शासन को दी है। इसके बाद डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। शोभा यात्रा में कई हजार लोग शामिल थे। बिजली विभाग की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ है। शोभायात्रा के दौरान शटडाउन चल रहा था।
डीजे अधिक ऊंचा था, इसलिए लिया गया था शटडाउन
डीएम ने बताया, आंवला तहसील क्षेत्र में 15 फीट ऊंची गाड़ी पर भगवान कृष्ण की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस पर डीजे भी लगा था। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि बिजली विभाग से शटडाउन लिया गया था, उसके बाद बिजली की सप्लाई कैसे की गई। इसकी जांच कराई जा रही है।
वहीं अलीगंज निवासी रामपाल, नेत्रपाल, सुमित ने पुलिस अफसरों को बताया, कि डीजे अधिक ऊंचा था, हर साल कृष्ण जन्मोत्सव पर पालकी यात्रा निकलती है, इसलिए पहले से शटडाउन लिया गया था। लेकिन कंरट लगते ही तीनों युवक डीजे से गिर गए, जिससे भगदड़ मच गई। बाद में हंगामे जैसी स्थिति हुई तो आयोजकों ने खुद ही लोगों को समझाया।
जेई समेत कई पर गिर सकती है गाज
इसमें 70 से 80 श्रद्धालु आयोजन में शामिल थे। इसके लिए पहले से अनुमति ली गई थी। शोभा यात्रा के लिए ट्राले को सजाया गया था। जिसमें पालकी यात्रा को धूमधाम से निकाला गया। यह यात्रा 2 बजे शुरू हुई।रास्ते में शोभायात्रा 11 हजार किलोवाट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। डीजे पर सवार 3 युवक झुलस गए। इसमें जेई समेत कई पर गाज गिर सकती है। जिसमें घटना के बाद लाइनमैन, जेई ओर अन्य फरार हो गए। झुलसे हुए अलीगंज निवासी अर्पित गुप्ता (24 साल) पुत्र राम अवतार, उज्जवल (17 साल) पुत्र बबलू गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई। बिसारत गंज निवासी रोहित गोस्वामी का भी इलाज चल रहा है।