गोरखपुर में आज कैलाश खेर बिखेरेंगे सुरों का जलवा:3 दिनों तक सजेगी फिल्मी सितारों की महफिल

# ## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com) गोरखपुर में आज यानी कि 11 जनवरी से ‘गोरखपुर महोत्सव 2023’ का आगाज होगा। महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह​ सिंह करेंगे। जबकि, 13 जनवरी को समापन के अवसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद गोरखपुर महोत्सव में शामिल होंगे।

बुधवार से गोरखपुर में तीन दिनों तक बॉलीवुड सितारों की महफिल सजेगी। बॉलीवुड नाइट में आज पहले दिन सिंगर कैलाश खेर महोत्सव के मंच को अपने सुरों से सजाएंगे। जबकि, आखिरी दिन यानी कि 13 ​जनवरी को सोनू निगम के गानों पर गोरखपुर झूमेगा।

दो और सिंगरों के नाम जुड़े
वहीं, बॉलीवुड नाइट में गायकों की लिस्ट में महोत्सव समिति ने दो और नाम जोड़ दिए हैं। इन कलाकारों की प्रस्तुति की तारीख और समय भी तय कर दिया है। ये नाम है अमन त्रिखा और असित त्रिपाठी के। अमन त्रिखा के गीतों को सुनने का अवसर महोत्सव के पहले दिन आज कैलाश खेर की प्रस्तुति से पहले मिलेगा। अमन एक घंटे तक महोत्सव के मंच को अपने सुरों से सजाएंगे।

12 जनवरी को सजेगी भोजपुरी नाइट
असित त्रिपाठी अपने गीतों को लेकर महोत्सव के दूसरे दिन 12 जनवरी को भोजपुरी नाइट से ठीक पहले महोत्सव के मंच पर होंगे। उनकी प्रस्तुति के लिए भी एक घंटे की चलेगी। भोजपुरी नाइट के लिए मालिनी अवस्थी और भजन संध्या के लिए अग्निहोत्री बंधु के नाम पर मुहर भी पहले ही लग चुकी है। भोजपुरी नाइट 12 जनवरी व भजन संध्या 13 जनवरी की शाम आयोजित होगी।

पंडाल में बैठ सकेंगे 2500 लोग
महोत्सव के लिए चंपा देवी पार्क में पंडाल सजकर तैयार हो चुका है। अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार पंडाल में 2500 कुर्सियां लगाई जाएंगे, जिसमें बैठकर दर्शक महोत्सव के कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकेंगे।

महोत्सव परिसर में होंगे 225 स्टाल
महोत्सव परिसर में 225 स्टाल लगाए जा रहे हैं। इनमें से 25 स्टाल फूड जोन के लिए रहेगा। शिल्प मेला के लिए 80 स्टाल, सरस मेला के लिए 30 स्टाल, बुक स्टाल के 30 स्टाल निर्धारित किए गए हैं। 50 स्टाल कामर्शियल होंगे, जिसे विभिन्न कंपनियों ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए आवंटित कराया है। कृषि व उद्यान विभाग की अद्यतन उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभाग को 50 स्टाल दिए गए हैं।