अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को विद्यारंभ संस्कार का आयोजन

Lucknow
  • अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को विद्यारंभ संस्कार का आयोजन

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने बसन्त पंचमी 23 जनवरी 2026 को लखनऊ में विद्वान आचार्यों द्वारा बच्चों का विद्यारंभ संस्कार करने का निर्णय लिया है! संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने बताया कि विद्यारंभ संस्कार में बच्चों को सरस्वती पूजन के पश्चात पाटी(स्लेट) पर आचार्यों द्वारा लिखवाकर विद्यारंभ संस्कार कराया जाएगा। बच्चों को निशुल्क पाटी (स्लेट), चाक तथा पुस्तक प्रदान की जाएंगी। इस हेतु जिस अभिभावक को अपने बच्चे का विद्यारंभ संस्कार कराना है, संगठन के प्रदेश महासचिव कौशिक बनर्जी को उनके मोबाइल नंबर 9450650144 पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी अवस्थी बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल जी के मार्गदर्शन में संगठन की टोलियां घर घर जाकर सम्पर्क करके आयोजन में अधिक से अधिक बच्चों को विद्यारंभ संस्कार में सम्मिलित करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य सुधांशु शुक्ल,कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे पी बाजपेई, दया शंकर पाण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद मिश्र, चंद्र प्रकाश मिश्र, शेषमणि दुबे, अवधेश त्रिवेदी, धारा नाथ मिश्र, करूणा सारस्वत, अंजली बाजपेई, डॉ. स्मिता मिश्रा, प्रभा मिश्रा, अंजनी कुमार दीक्षित, विकास मिश्र, नवनीत ओझा, धर्मेंद्र अवस्थी, शैलेन्द्र शुक्ल,आदि उपस्थित रहे।