प्रदेश सरकार का सख्त आदेश, 31 जनवरी तक 8 लाख से अधिक कार्मिकों को चल-अचल संपत्ति बताना अनिवार्य

सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की पदोन्नति पर अब संपत्ति की पारदर्शिता का पहरा होगा। योगी सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जो भी कर्मचारी 31 जनवरी 2026 तक अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं करेगा, उसे स्थायी रूप से प्रमोशन से वंचित कर दिया जाएगा। इतना […]

Continue Reading

राम मंदिर के चौथे और अंतिम भव्य द्वार की तैयारी जोरों पर… 11 करोड़ का मध्यवाचार्य द्वार, 21 मीटर लंबा!

 राम जन्मभूमि के क्रॉसिंग तीन पर जगद्गुरु मध्यवाचार्य के नाम से द्वार बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे भी क्रॉसिंग 11 की तरह भव्य स्वरूप दिया जाएगा। जिसकी लंबाई लगभग 21 मीटर, चौड़ाई लगभग 11 मीटर और ऊंचाई 6.5 मीटर होगी। निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद इस द्वार से लोगों के […]

Continue Reading

श्रीराम अस्पताल में बनेगी 300 बेड की अत्याधुनिक कार्डियो यूनिट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने PMO को लिखा था पत्र

श्रीराम मंदिर के निकट श्रीराम अस्पताल में जल्द ही 300 बेड का अत्याधुनिक कार्डियो यूनिट स्थापित होगी। इसके लिए श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा था। वहां से उत्तर प्रदेश शासन को निर्देश मिलने के बाद गुरुवार को स्वास्थ्य महानिदेशक (डीजी हेल्थ) डॉ. रतनपाल सिंह ने अयोध्या […]

Continue Reading

मुजफ्फरनगर जेल: आजीवन कारावास के बीच कैंसर ने ले ली कैदी की जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिला जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे 70 वर्षीय एक कैदी की गले के कैंसर से मौत हो गयी। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम तबीयत बिगड़ने पर कैदी सामी दीन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौधरी ने […]

Continue Reading

मेरठ में निजी अस्पतालों पर कसा शिकंजा : 1400 डॉक्टर-300 अस्पातालों को CMO के सख्त निर्देश: अनदेखी की तो लाइसेंस रद्द!

मेरठः उत्तर प्रदेश में अब निजी डॉक्टर और अस्पताल मरीजों को अपनी मेडिकल दुकान से जबरन दवा खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है और डॉक्टर पर कानूनी कार्रवाई तय है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने बुधवार को करीब 1400 रजिस्टर्ड निजी […]

Continue Reading

25 जिलों में लगेंगी इलेक्ट्रॉनिक इन्फोर्समेंट डिवाइसेज, 9 जिलों में CCTV कैमरे… मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में जहां सड़क दुर्घटना मृत्यु को कम करने के लक्ष्य से इलेक्ट्रॉनिक इन्फोर्समेंट डिवाइसेज लगाई जाएगी वहीं 9 जिलों के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। इतना ही नहीं व्हाट्सएप मेटा से ई-चालान भेजने समेत अन्य उपायों से जागरूकता संदेश देने के लिए भी बजट की व्यवस्था शासन ने […]

Continue Reading

नौ वर्ष में हुई करोड़ों की अनियमितता में कार्रवाई लंबित, ग्राम पंचायतों के ऑडिट में पकड़ी गई थीं धांधलियां

 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर वर्षों से धांधली होती आई है। ऑडिट में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई नाम मात्र मामलों पर हुई है। इससे वर्ष 2011 से 2019 तक के करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले लंबित हैं। सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा निदेशालय ने वर्ष 2011-12 के ऑडिट में […]

Continue Reading

यूपी के हर जिले में होगा अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास, आधुनिकीकरण के लिए 9.8 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 14 जिला अस्पतालों के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी है। इन अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद और स्थापना के लिए 9.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह फैसला उन जिलों पर केंद्रित है, जहां उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं, ताकि मरीजों को […]

Continue Reading

Magh Mela 2026: माघ मेले में पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, पर्यटन स्थलों से लेकर गाइड और पेइंग गेस्ट हाउस यहां है सबकुछ

 पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग पहली बार माघ मेले में चार अस्थायी पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित करेगा। इन केंद्रों में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को शहर के पर्यटन स्थलों, यात्रा मार्गों, पेइंग गेस्ट हाउस और प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइडों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। […]

Continue Reading

मेरठ में एसआईआर ड्यूटी पर तैनात बीएलओ ने खाया जहर, हालत गंभीर

मेरठ। मेरठ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में तैनात एक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ने कथित रूप से काम के बोझ से परेशान होकर जहर खा लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद विभागीय यूनियन और बीएलओ के साथियों ने अस्पताल में हंगामा […]

Continue Reading