वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लोकसभा में पेश,कई पार्टियों ने किया विरोध,जानें क्या कहा ओवैसी ने

(www.arya-tv.com) केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया। इस बिल का कांग्रेस, सपा समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने जोरदार विरोध किया है। इस बिल को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा भी हुआ। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध करते हुए […]

Continue Reading

क्या इस बार अखिलेश को साइकिल दिलाएगी जीत ?

  (Arya News Lucknow )Vivek sahu: जैसे -जैसे चुनाव  करीब  आ रहे है  वैसे ही सभी पार्टी के मंत्री अपनी जीत  के लिए उत्सुक है. वही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में खिसके जनाधार को वापस लाने की कवायद मेंजुट गए हैं.2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी  को मात देने और पार्टी को जीत दिलाने के लिए सपा कार्यकर्ताबलिया से लखनऊ तक साइकिल चलाएंगे. जबकि अखिलेश यादव खुद लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाने के बादसाइकिल यात्रा पर निकलेंगे सपा कार्यकर्ता 26 जुलाई को बलिया से ‘लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा’ निकालेंगे. ये या त्रा उसी रास्तेसे होकर गुजरेगी जिस पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है. सपा कार्यकर्ता साइकिल से गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अम्बेडकर नगर, फैजाबाद और बाराबंकी के रास्ते से होते हुएलखनऊ पहुंचेंगे. इस यात्रा का समापन लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में पांच अगस्त को होगा. अखिलेश ने कहा,’मैं भी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद साइकिल यात्रा निकालूंगा. बीजेपी ने चुनावप्रचार शुरू कर दिया है और प्रधानमंत्री भी प्रचार पर निकल पड़े हैं. प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि चुनाव कब होरहे हैं, क्योंकि उन्हें तो इस बारे में पता ही होगा. चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद मैं बीजेपी को जवाब दूंगा.’

Continue Reading