(www.arya-tv.com) बीते कुछ समय में कई सितारे हैकिंग का सामना कर रहे हैं। अब इस कड़ी में अभिनेत्री तब्बू का भी नाम शामिल हो गया है। तब्बू का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुका है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने सभी फैंस को अलर्ट किया है और कहा है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने फैंस को सचेत किया है कि उनकी ओर से किसी भी तरह को कई लिंक आए तो उसको क्लिक ना करें। उन्होंने सभी फॉलोअर्स के लिए एक मैसेज लिखा, ‘हैक अलर्ट, मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है। कृपया आप मेरे अकाउंट से शेयर किए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी थी। ईशा ने अपने फैंस से निवेदन किया था कि उनके अकाउंट से मिल रहे किसी भी मैसेज का जवाब ना दें। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की आईडी भी पोस्ट के साथ शेयर की थी।
