सरोजिनी नगर। क्षेत्र के नारायणपुर व लोनहा गांव में रविवार को स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिस में उपस्थित सभी लोगों ने आए हुए विशिष्ट जनों के विचारों को सुनकर स्वामी विवेकानंद के जीवन के विषय में जाना व उनके विचारों का दैनिक जीवन में अनुसरण करने की सीख ली।
नारायणपुर गांव में देवेंद्र बहादुर सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रामकृष्ण परमहंस मठ निराला नगर से आए हुए जितेंद्र महाराज, पवन साहू एवं विकास ओझा ने उपस्थित लोगों के सामने स्वामी विवेकानंद के विषय में बताया एवं उनके विचारों का अनुसरण करने की सलाह दी वहीं लोनहा गांव में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विजय बहादुर सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच उत्तर प्रदेश ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
श्री सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानना चाहिए उन्होंने कहा कि आज का युवा पाश्चात्य सभ्यता की तरफ आकर्षित हो रहा है आज के समय में स्वामी विवेकानंद जी जैसे महापुरुषों को समाज में आदर्श के रूप में स्थापित करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश सिंह ने किया वहीं कार्यक्रम में आए हुए मलिहाबाद विधानसभा प्रभारी राजेंद्र सिंह राजू, शिव बक्स सिंह, बाबू मिश्रा प्रांतीय उपाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच , भूपेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा , उमेश विश्वकर्मा प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा महासंघ , केके रघुवंशी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनुसूचित मोर्चा भाजपा ने भी स्वामी विवेकानंद के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुनेंद्र सिंह श्यामू, मनीष द्विवेदी, मुकेश सिंह ,सूर्यभान विश्वकर्मा, बृजेश सिंह, कुलदीप शर्मा, सुबोध कुमार, शैलेंद्र यादव, राजीव उपाध्याय, आनंद यादव, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, विनोद पासी , नीरज उपाध्याय, आदि सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहीं।

