Sussanne Khan हुई गिरफ्तार, कोविड 19 का किया उल्लंघन

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड के एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस गिरफ्तारी की वजह कोविड 19 का उल्लंघन बताया जा रहा हैं। इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुजैन खान आधी रात को पार्टी कर रही थीं, जिस वजह से मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। इस पर अब सुजैन खान का बयान सामने आया है।

हालांकि, इन खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। सुजैन खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से लोगों को जानकारी दी है। सुजैन खान (Sussanne Khan) ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से बताया कि वो अपने दोस्त की पार्टी में गई थीं।

पार्टी के बाद वहां आए कुछ लोग ड्रैगन फ्लाई क्लब गए, जिसमें सुजैन भी शामिल थीं। वहां पुलिस ने उन्हें कुछ कारणों से 3 घंटे इंतजार करने को कहा था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। ऐसे में जो खबरें वायरल हो रही हैं, वो सरासर गलत हैं।