सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण

# ## National

(www.arya-tv.com) पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को सोमवार को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सुषमा स्वराज की बेटी बंसुरी स्वराज और अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति ने अवार्ड सौंपा। इसके अलावा पूर्व राक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडीस को भी मरणोंपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। 119 पद्म पुरस्कार इस वर्ष राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इस सूची में सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में से 29 महिलाएं हैं, 16 को मरणोपरांत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा और एक ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता है।

सुषमा स्वराज ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सभी सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया और विभिन्न विभागों को संभाला। वह पिछली भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में विदेश मंत्री थीं और 1998 में एक संक्षिप्त अवधि के लिए दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। पिछले साल 6 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका एम्स में निधन हो गया था। हजारों लोगों ने दिवंगत मंत्री को अंतिम विदाई दी और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष घोषित भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा)।