आर्य टीवी डेस्क। शिवसेना के आरोपों के बाद सुशांत के परिजनों ने 9 पन्नो का पत्र लिखकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। परिवार ने आरोप लगाया है कि सब सुशांत को मारने में जुटे थे।
सुशांत के परिवार में चौतरफा हमला हो रहा है। परिवार के चरित्र पर कीचड़ उछाला जा रहा है।चिट्ठी में लिखा है कि सुरक्षा के नाम पर सैलरी लेने वाले बेशर्मी पर उतर आए। कातिलों को तलाशने के बजाय डेड बॉडी का प्रदर्शन किया।
परिवार ने कहा कि हमने कभी किसी को दुख नहीं पहुंचा है। सुशांत को बेईमानों के झुंड ने घेर लिया था। हत्यारे सुशांत की मृत शरीर का प्रदर्शन लगाते रहे। सुशांत की मानसिक बीमारी की कहानी बनाई गई। पहले सुशांत को मारा अब चरित्र हनन कर रहे हैं। परिवार के चरित्र पर कीचड़ उछाला गया। अंग्रेजों का वारिस सुशांत को पागल साबित करता है।
बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने क्या कहा
बिहार पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया गया। मुंबई पुलिस हमें लगातार बदनाम कर रही है। मैं हमेशा सत्य के साथ खड़ा हूँ।
