(www.arya-tv.com) IPL के एक्स चेयरमैन ललित मोदी ने गुरुवार (14 जुलाई) को पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन से अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। जब से ये खबर सामने आई तब से सोशल मीडिया पर सुष्मिता-ललित ट्रेंड करने लगे हैं। जहां ललित बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वहीं सुष्मिता भी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसके साथ-साथ सुष्मिता एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। आइए जानते हैं कितनी हैं उनकी नेटवर्थ :-
सुष्मिता सेन की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुष्मिता हर महीने करीब 60 लाख रुपए और सालाना 9 करोड़ रुपए कमाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता 74 करोड़ रुपए की नेटवर्थ की मालकिन हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करीबन 3-4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1.5 करोड़ रुपए लेती हैं।
सुष्मिता को लग्जरी गाड़ियों का शौक है
सुष्मिता को कारों का बहुत शौक है और वो कई लग्जरी गाड़ियों की मालकिन भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास 1.42 करोड़ रुपए की BMW 7 Series 730Ld है। इसके अलावा उनके पास BMW X6 भी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए है। वहीं एक्ट्रेस के पास करीब 89.90 लाख रुपए की Audi Q7 है और 35 लाख रुपए की Lexus LX 470 भी है।
सुष्मिता का दुबई में ज्वेलरी रिटेल स्टोर है
सुष्मिता अपनी गोद ली गईं बेटियां रिनी और अलीशा के साथ मुंबई के वर्सोवा में एक लग्जरी फ्लैट में रहती हैं। एक्टिंग के अलावा वो तंत्र एंटरटेनमेंट नाम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मालकिन भी हैं। उन्होंने इस कंपनी को 2005 में लॉन्च किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस का दुबई में एक ज्वेलरी रिटेल स्टोर भी है, जिसका नाम उन्होंने अपनी गोद ली हुई बेटी रिनी के नाम पर रिनी ज्वेलरी रखा है।
1996 में किया था बॉलीवुड डेब्यू
सुष्मिता का जन्म 19 नवंबर 1975 को बंगाली बैद्य फैमिली में हुआ था। हैदराबाद में जन्मीं सुष्मिता के पिता सुबीर सेन इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर थे और मां शुभ्रा सेन ज्वेलरी डिजाइनर थीं। सुष्मिता के करियर की बात करें तो उन्होंने 1994 में मिस युनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद एक्ट्रेस ने 1996 में महेश भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यहीं से सुष्मिता का फिल्मी सफरनामा शुरू हुआ था। उसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया जैसे, ‘बीवी नं 1’, ‘फिजा’, ‘आंखें’, ‘मैं हूं ना’ और ‘मैंने प्यार क्यूं किया?’। उन्होंने 2020 में आई वेब सीरीज ‘आर्या’ से इंडस्ट्री में कमबैक किया था।
