(www.arya-tv.com) महाराष्ट्र में बारिश से बर्बादी की घटनाएं सामने आ रही हैं। महाराष्ट्र में 750 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। यहां 500 मवेशियों के बाढ़ में बह जाने की खबर है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 11 बांधों में रिसाव शुरू हो गया है। इनमें से एक भी बांध यदि टूट जाता है तो भयानक तबाही मचा सकता है।
महाराष्ट्र के जलगांव के चालीसगांव तालुका में मूसलाधार बारिश की वजह से 750 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भारी बारिश से यहां कमर तक पानी भर गया है। अचानक आई बाढ़ से एक महिला की मौत हुई है। 500 से ज्यादा मवेशी पानी में बह गए हैं।
कई गांव में लोग अब भी फंसे हुए हैं और रेस्क्यू किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को बारिश के बाद हुई औरंगाबाद-धुले हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई थी। तब से वहां ट्रैफिक जाम है। सड़क पर कीचड़ है। हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है।