उधार के चलते दो पक्षों में पथराव, सामुदायिक मामला, अधिकारी फोर्स के साथ दौड़े

Agra Zone UP

आगरा।(www.arya-tv.com) लोहामंडी थाना क्षेत्र के कंस गेट मुहल्ले में गुरुवार को सोनू प्रजापति ने तीन महीने पहले बस्ती के ही इनाम खान को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। पुलिस के अनुसार इनाम ने तय समय पर रुपये नहीं लौटाए इसकी वजह से उनके बीच पथराव से अफरातफरी मच गई। मामला दो समुदाय का होने के चलते अधिकारी फोर्स के साथ दौड़ पड़े। पुलिस को देख पथराव करने वाले भाग गए। मामले में पुलिस द्वारा अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वह शहर से बाहर चला गया। दो दिन पहले वह घर लौटा। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार सुबह सोनू उसके घर तकादा करने गया था। इनाम घर पर नहीं मिला, इस पर सोनू उसके परिवार के लोगों को भला बुरा कहकर चला आया।

ये बात वहां मौजूद इनाम खान पक्ष के लोगों को बुरी लग गई। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इनाम खान पक्ष और सोनू पक्ष के लोग सामने आ गए। इनाम खान पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इससे बस्ती में अफरातफरी मच गई। नालबंद चौराहे के पास मुहल्ले के लोग एमजी रोड की ओर भागने लगे। पथराव में सोनू और उसकी मां कमला घायल हो गईं। उधर, मामला दो समुदायों के बीच विवाद का होने के चलते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखकर पथराव करते लोग भाग गए।

वहीं सोनू ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में दोनों पक्ष में पथराव होने से इंकार किया। उसके अनुसार छोटा भाई खच्चर से बिल्डिंग मटीरियल ढोने का काम करता है। उसके खच्चर सुबह आठ बजे किसी के दरवाजे पर चले गए थे। इसे लेकर विवाद के बाद पथराव हो गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया पथराव करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।