ब्रिटिश PM बोरिस के पिता स्टेनली पर दो महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप

# ## International

(www.arya-tv.com)ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पिता स्टेनली जॉनसन पर दो महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इनमें से एक कंजर्वेटिव सांसद है। दूसरी महिला पत्रकार है। दोनों घटनाएं काफी पुरानी हैं, लेकिन अब सामने आई हैं। स्टेनली पहले भी कई बार चर्चा में रहे हैं। वो खुद भी पॉलिटिशियन हैं और वर्ल्ड बैंक से भी जुड़े रहे हैं।

छेड़छाड़ के गंभीर आरोप
कैरोलिन नोक्स कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद हैं और फिलहाल, ब्रिटिश संसद की महिलाओं से जुड़ी एक कमेटी की सदस्य हैं। नोक्स ने ‘स्काय न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के पिता पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए। नोक्स का आरोप है कि स्टेनली ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। बाद में एक पत्रकार ने भी इसी तरह के आरोप लगाए।

एक जानीमानी शख्सियत हैं स्टेनली

नोक्स ने कहा- मेरे हिसाब से स्टेनली एक जानीमानी शख्सियत हैं। जिस वक्त की यह घटना है, उस वक्त स्टेनली डेवॉन क्षेत्र से कंजर्वेटिव कैंडिडेट थे। उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ और यह बदतमीजी करके वो वहां से चले गए। उन्होंने अश्लील कमेंट भी किया था।नोक्स के मुताबिक- घटना पार्टी की सालाना बैठक के दौरान 2003 में हुई। उस वक्त हम दोनों ही सांसद का चुनाव लड़ने जा रहे थे। उस वक्त मेरी उम्र करीब 30 साल थी और मैं अपना अच्छा या बुरा बहुत बेहतर तरीके से समझ सकती थी।