- सांसद खेल प्रतियोगिता प्रतिभाओं को सामने लाने का माध्यम
- पीएम मोदी की पहल ने देश में खेलों के प्रति पैदा किया उत्साह
- खेल प्रतियोगिताओं में भारत के खिलाडियों पर अब बरसते हैं मेडल
- खेल अब खिलाडियों को मिल रहे हैं उज्जवल भविष्य के अवसर
लखनऊ । राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के सरोजिनी नगर विधानसभा में आयोजित विराट खेल महोत्सव में भारी संख्या में एकत्रित युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल खिलाडियों के बीच में सौहार्द और समन्वय पैदा करता है। ये सुख शान्ति समृद्धि और समन्वय का मार्ग प्रशस्त करता है। सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का माध्यम बन चुका है।
उन्होंने कहा कि सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने अपने कामकाज से विधायक की परिभाषा बदल दी है। सरोजिनी नगर को विकास का माडल बनाया है। सरोजिनी नगर विधानसभा जी के विधायक राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विश्व कप जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि ये नारी सशक्तीकरण का प्रतीक है। पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी की कार्यप्रणाली हमेशा से ही अलोकतान्त्रिक रही है। जनता ये बात समझ चुकी है और अब इनका सफाया आरंभ हो चुका है।
इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधानसभा के सांसद खेल महोत्सव/ प्रतियोगिता के संयोजक विधायक राजेश्वर सिंह, सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी, अध्यक्ष सहकारी बैंक वीरेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षाविद मनीष सिंह, क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू, डॉo संजय चतुर्वेदी , राजेश सिंह चौहान, शंकरी सिंह, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, संजीव अवस्थी, बृजमोहन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर त्रिपाठी, अरशद मनोज रावत, मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, मंडल अध्यक्ष के केश्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष श्री विवेक राजपूत, पूर्व पार्षद राजन मिश्रा, कार्यक्रम सहसंयोजक शैलेंद्र सिंह, सुमन सिंह एवं केएन सिंह एवं युवा भाजपा नेता अभय दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
