सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व सपा सुप्रीमो का जन्मदिन

Lucknow
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने केक काट कर नेताजी की लंबी उम्र और स्वस्थ रहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की

रामनगर/ बाराबंकी। सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व रक्षा मंत्री,समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक गरीबों, मजलूमों के नेता, किसानों के लिए, मुसलमानों के लिए संघर्ष करने वाले हम सब के मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस सपा अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया,सपा कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा के कुशल संचालन में मुख्यातिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने केक काट कर नेताजी की लंबी उम्र और स्वस्थ रहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। इस मौके पर अरविंद गोप ने कहा कि नेताजी ने हम लोगों को जो सम्मान दिया है उसे जिंदगी भर भुलाया नहीं जा सकता है,किसानों के लिए संघर्ष करने वाले पूरे देश के अकेले नेता हैं जिन्होंने अपनी विद्वत्ता की बदौलत लोहा मनवाया है नेताजी का कहना था कि छोटे मन से कोई तरक्की नहीं कर सकता बड़े मन रखना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे लोगों में सदर विधायक धर्मराज सिंह सुरेश यादव,पूर्व मंत्री राकेश वर्मा,एमएलसी राजेश यादव राजू,विधायक गौरव रावत,पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,राम नाथ मौर्य, अजय वर्मा बबलू, नसीम कीर्ति,हशमत अली गुड्डू, कामता ताज बाबा राइन आसिफ सभासद दीप सिंह, मो साबह, राजेन्द्र वर्मा, इंतखाब आलम नोमानी, यशवन्त यादव, तुषार यादव, पवन वर्मा, अतीक चौधरी, बबलू सिंह, बी के सिंह, मनमोहन सिंह, जगजीवन धीमान, शिव कुमार यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।