(www.arya-tv.com) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन शनिवार को मनाया जा रहा है। सपा प्रमुख के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट करके शुभकामनाएं दी। वहीं लखनऊ के कार्यालय के बाहर सपा प्रवक्ता ने भावी प्रधानमंत्री लिखकर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई की होर्डिंग लगाई है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। एक जुलाई को पूरे प्रदेश भर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बाराबंकी में पौधरोपण के विशेष कार्यक्रम के सपा के राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले में भी पौध रोपण का कार्यक्रम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मनाएंगे।
वाराणसी में ब्लड डोनेशन तो लखनऊ में वह पूजन आयोजन
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या शुक्रवार को हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में पूजन और पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम समेत कई पदाधिकारी भी शामिल रहे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वाराणसी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के गाना ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम भी आयोजन किया गया इस दौरान करीब 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन करके अखिलेश यादव के जन्मदिन मनाया।