(Aryanews:Lko) : Reporter Hema
कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की अदाकारा सोनाली बेंद्रे ने इस बात का खुलासा किया था कि वे हाई ग्रेड मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही हैं. उनमें ‘हाई ग्रेड कैंसर’ की पहचान की गई और अब उनका इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा है. इस दौरान आने वाली परेशानियों का सोनाली बेंद्रे बड़े साहस से सामना कर रही हैं. मेटास्टेटिक कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कई बार सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर चुकी हैं. हाल ही में सोनाली बेंद्रे ने एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके 12 वर्षीय बेटे को उन्हें कैंसर होने की बात पता चली तो उसने इसे किस तरह से लिया. लेकिन, सोनाली बेंद्रे तब हैरान रह गईं जब उनके बेटे ने इस खबर को बड़ी आसानी के साथ लिया और उनके लिए ताकत और सकारात्मकता का स्रोत बन गया.सोनाली ने कहा, “अब कुछ स्थितियों में उसने अपनी भूमिका बदल दी है, अभिभावक की तरह मेरी देखभाल करने लगा है और याद दिलाता है कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.”
