(www.arya-tv.com) आगरा के थाना एत्माद्दौला की ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस वन क्षेत्र के सैयद चौराहे पर शिकोहाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाश चेन तोड़कर एत्मादपुर की तरफ भाग गए। महिला के साथ घटनास्थल पर उनके पति भी मौजूद थे। इसके बाद इस घटना की सूचना देने के लिए पीड़ित महिला के पति अमित साहनी ने 112 पर कॉल किया, लेकिन जब कॉल नहीं लगा तो वह ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस वन चौकी पहुंचे।
पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने के लिए पहुंची। इससे पहले भी ट्रांस यमुना कॉलोनी में 31 मई को एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि ट्रांस यमुना चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में पर्याप्त तरीके से गश्त नहीं किया जाता। जिसकी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रोजाना शाम होते ही एक बाइक पर तीन तीन हुड़दंगी बैठकर पूरे क्षेत्र में हुड़दंग करते हैं। लेकिन पुलिस ऐसे लोगों पर लगाम नहीं लगा पा रही।
जानकारी के अनुसार ट्रांस यमुना फेस वन सी 98 की रहने वाली ऋतु साहनी (30) वर्ष अपने पति अमित साहनी के साथ ट्रांस यमुना फेस वन क्षेत्र के सैयद चौराहे पर खड़ी थीं। शिकोहाबाद में स्थित अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 8:15 बजे काले रंग की डिस्कवर पर सवार होकर दो बदमाश रामबाग सर्विस रोड की तरफ से आए और हाईवे पर खड़ी रितु साहनी के गले से चेन तोड़कर नेशनल हाईवे से फिरोजाबाद की तरफ भाग गए। इससे पहले कि पीड़ित महिला के पति उनका पीछा कर पाते] दोनों अपराधी काफी दूर निकल चुके थे।
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना देने के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया, लेकिन काफी बार कॉल करने के बाद जब संपर्क नहीं हो पाया। वह ट्रांस यमुना फेस वन चौकी पहुंचे, जहां उन्हें कोई भी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने फिर से 112 पर कॉल किया, तब कहीं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
अमित साहनी ने बताया कि उनकी पत्नी और उनके बच्चे को वह बस में बैठाने के लिए सैयद कट पर गए थे। उनके पत्नी के गले में जो चैन थी, उसका वजन उन्हें याद नहीं है लेकिन करीब 1,00,000 उसकी कीमत थी।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि ट्रांस यमुना कॉलोनी में पुलिस गश्त नहीं करती है, जिसकी वजह से यहां अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इससे पहले भी करीब दो साल में 4 चेन स्नैचिंग की वारदात ट्रांस यमुना कॉलोनी में हो चुकी है। लेकिन अभी तक इन वारदातों का खुलासा नहीं हो सका है।