(www.arya-tv.com) बरेली में रविवार शाम कांस्टेलब शुभम भारद्वाज ने खुद को सरकारी पिस्टल से गोली मार ली। शुभम भारद्वाज मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में मटौरा गांव का रहने वाला था। सोमवार रात इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई। शुभम परिवार में इकलौता बेटा था। जिसकी मौत से पूरे परिवार के सपने टूट गए। जल्द ही परिवार शुभम की शादी के लिए लड़की देखने की तैयारी कर रहा था।
मेरठ का रहने वाला था सिपाही शुभम
सिपाही शुभम भारद्वाज (23 साल) मेरठ के मवाना क्षेत्र के मटौरा गांव का रहने वाला था। 2019 में शुभम यूपी पुलिस में भर्ती हुआ। ट्रेनिंग के बार बरेली में पहली पोस्टिंग हुई। शुभम बरेली के भोजीपुरा थाने में ही रह रहा था। जिसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। डेढ़ महीने पहले शुभम पुलिस लाइन से PRV- 224 पर पोस्टिंग हुआ। जहां वह थाना भोजीपुरा में ही रह रहा था।
PRV- 224 पर सिपाही के अलावा होमगार्ड नवल किशोर भी साथ में ड्यूटी पर था। अटमांडा पेट्रोल पंप के पास सिपाही ने होमगार्ड से कहा की गाड़ी साइड में लगा देना। उस समय कांस्टेबल शुभम मोबाइल पर बात कर रहा था।
फिर होमगार्ड से कहा कि उतर के गाड़ी से नीचे चले जाओ। इसी बीच सिपाही शुभम ने सरकारी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। जैसे ही होमगार्ड गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर दौड़ा तो देखा कि शुभम खून से लथपथ हालत में बोलेरो की अगली सीट पर पड़ा है। वहीं पर उसका मोबाइल था और सरकारी पिस्टल भी।
होमगार्ड ने इंस्पेक्टर भोजीपुरा को घटना के बारे में बताया। घायल को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया है। जहां सोमवार को मौत हो गई। DIG अखिलेश चौरसिया भी मौके पर पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
प्रेमिका से बात करते हुए मारी गोली
शुभम के पिता राकेश भारद्वाज किसान हैं। वह अपने गांव मटौरा जिला मेरठ में खेती करते हैं। शुभम के तीन बहन हैं। शुभम की शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन वह अपनी पसंद से मैरिज करना चाहता था। शुभम की रिश्तेदारी में 26 साल की एक विवाहिता से उसकी बात हाेती थी। इसी विवाहिता की कुछ समय पहले शादी हुई है। शुभम इसी से शादी करना चाहता था।
लेकिन शुभम के परिवार वाले शादी के लिए मना करते थे। जिसके चलते युवती के परिवार ने दूसरी जगह शादी कर दी। लेकिन शादी के बाद भी विवाहिता अपने प्रेमी शुभम से बात करती थी। रविवार शाम शुभम अपनी इसी विवाहिता प्रेमिका से मोबाइल पर बात कर रहा था। जहां उसने आवेश में आकर खुद को गोली मार ली। गोली कनपटी पर लगकर दूसरी साइड पार हो गई।
डीआईजी/ एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि कांस्टेबल ने मोबाइल पर बात करते समय यह कदम उठाया है। अभी शादी नहीं हुई है। परिवार के लोगों से भी बात की गई है। कांस्टेबल थाना भोजीपुरा में ही रह रहा था। उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। मोबाइल पर एक महिला से करते समय यह कदम उठाया है। पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है। फोरेंसिक टीम भी मोबाइल की जांच कर रही है।