कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन

##

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव का 65वां जन्मदिन उनके कार्यकर्ताओं पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया, इसी क्रम में आज राजधानी के शनिदेव मंदिर स्थित देवरहा घाट पर एडवोकेट विनोद पाण्डेय ने विधिवत पूजा पाठ करके शिवपाल सिंह यादव जन्मदिन मनाया, इस अवसर पर भण्डारें का आयोजन किया गया तो वहीं गरीब लोंगों में कम्बल वितरण किया गया।

जन्मदिन के अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हैं, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनका जन्मदिन शान्ति व सद्भाव के साथ मनाये, सीएए व एनआरसी पर पूछे गये एक प्रशन के जवाब में उन्होने कहा कि वह लोगों को बंाटने वाले ऐसे किसी भी कानून के साथ नहीं हैं।

वहीं एडवोकेट विनोद पाण्डेय ने कहा कि वह शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन पिछले कई वर्षो से धूमधाम से मनाते चले आ रहे हैं, इस अवसर पर विविधत पूजा पाठ के बाद केक काटकर खुशियां मनाते हैं, वहीं गीता पाठ का भी आयोजन किया जाता है, और उपस्थित सभी भक्तों को यर्थाथ गीता की प्रति भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन पर शनिदेव मंदिर पर भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया और गरीब लोगों को कम्बल भी वितरित किये गये।