(arya tv) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर और ‘भगत-लोहिया व समाजवाद’ पर संगोष्ठी कर भगत सिंह की जयंती मनाई। भगत सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी भगत सिंह सच्चे राष्ट्रवादी थे। उन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में की थी जिसका लक्ष्य स्वतंत्र भारत में समतामूलक शोषण विहीन समाजवादी समाज की स्थापना करना था।
नई पीढ़ी को भगत सिंह, लोहिया व समाजवाद के प्रगतिशील पक्ष के बारे में प्रसपा शिविर लगाकर बतायेगी। जो समाजवादी नहीं वो राष्ट्रवादी नहीं हो सकता। भगत सिंह की फाँसी का विरोध लोहिया ने बर्लिन में लीग आफ नेशन की बैठक में सत्याग्रह कर किया था। उस समय आरएसएस भगत सिंह की शहादत पर चुप थी। केंद्र और राज्य सरकार को भगत, आजाद, अश्फाक, लोहिया की जयंती व्यापक पैमाने पर मनानी चाहिए। मँहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। थाना और कचहरी में लोकतंत्र पल-पल अपमानित हो रही है। भारतीय जनता पार्टी घमंड में चूर है। सफल आंदोलन की बधाई देते हुए शिवपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहने के लिए कहा और जोर देकर कहा कि जरूरत पड़ी तो वो भी गिरफ्तारी देंगे। देश के ऊपर सवा चार सौ अरब डॉलर का कर्ज चढ़ चुका है। उत्तर प्रदेश के बजट का नौ फीसदी ब्याज चुकाने में जा रहा है। सरकार कर्ज़ घटाने की बजाय महँगे शो करने में व्यस्त है।
बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि भगत-आजाद के समाजवाद के स्वप्न को लोहिया-जयप्रकाश ने सिद्धांत का रूप दिया जिसे मूर्त रूप देने और सार्थक बहस चलाने के लिए प्रसपा प्रतिबद्ध है।
बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि भगत-आजाद के समाजवाद के स्वप्न को लोहिया-जयप्रकाश ने सिद्धांत का रूप दिया जिसे मूर्त रूप देने और सार्थक बहस चलाने के लिए प्रसपा प्रतिबद्ध है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लोधी और संचालन इलाहाबाद विश्व विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। रघुनन्दन सिंह काका, इरफान मलिक, प्रो. अल्पना बाजपेई, अर्चना राठौर, इं0 अरविन्द यादव, यशवर्धन सिंह, आपदाहरण, गौतम सागर राणे समेत कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
उक्त गोष्ठी से पूर्व प्रसपा (लोहिया) लखनऊ ईकाई ने आज दिनांक 28 सितम्बर, 2019 को उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय से जुलूस निकाला। इस जुलूस के माध्यम देश व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों व निष्ठुर सरकारों की तानाशाही रवैये के विरुद्ध प्रशासन द्वारा आदरणीय राज्यपाल महोदया को ज्ञापन दिया। वर्तमान सरकार ने पेट्रोल, डीजल, प्याज व अन्य खाद्य पदार्थ आम जनता की पहुंच से दूर ही नहीं किया अपितु निम्न व मध्यवर्गी परिवारों के मुंह से निवाला भी छीन लिया है इन्हें तानाशाही हथकण्डे से मारने का षडयंत्र कर रही है। इस जुलूस में राम सिंह यादव, प्रेम प्रकाश वर्मा, रंजीत यादव, अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’, बीनू शुक्ला, जर्रार हुसैन, शम्मी वोहरा, देवी प्रसाद यादव, जयश्री शुक्ला, हरि शंकर यादव, गयासुल हक, मुलायम सिंह सनी, नईमा बानो सहित कई जिम्मेदार साथी एवं नेतागण मौजूद थे।