आगरा(www.arya-tv.com) महाशिवरात्रि पर गुरुवार को 101 साल बाद शिव योग और सिद्धि योग बन रहा है। नक्षत्र घनिष्ठा रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेगा। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन शिव योग, सिद्धि योग और घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इससे पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ गई है।
ऐसे में महाशिवरात्रि पर्व की पूजा विधि-विधान के साथ करना विशेष कल्याणकारी होगा। इधर, महाशिवरात्रि पर्व से दो दिन पहले ही ब्रज की काशी बटेश्वर कांवड़ियों के बम भोले जयघोष से गूंज उठा है। सोरों से कांवड़ लेकर भोलेनाथ के अभिषेक के लिए धौलुपर,मुरैना, भिंड क्षेत्र के कांवड़िए निकले।
मंदिर के पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि ब्रह्मलाल जी मंदिर में महाशिवरात्रि पर अभिषेक के लिए तैयारियां की जा रही हैं। ताजनगरी शिव की भक्ति में लीन है।
शहर के चारों कोनों पर भगवान शिव के मंदिर के स्थापित हैं। मध्य भाग में श्री मनकामेश्वर और रावली महादेव भक्तों की रक्षा कर रहे हैं। आज के दिन इन शिवालयों में विशेष आराधना की जाती है।