बिग बॉस 14 में एंट्री ले सकती हैं रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 का पहला प्रोमो रिलीज किया जा चुका है जिसके बाद से ही फैंस को शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों का बेसब्री से इंतजार है। निया शर्मा और विवयन डीसेना जैसे कई टीवी सेलेब्स के नाम शो के लिए सामने आ चुके हैं जिसके बाद अब रामायण शो डायरेक्टर रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा के शो में आने की खबर भी सुर्खियों में है।

प्रोमो के ट्रेंड करने के बाद ही खबर है कि सोशल मीडिया सेंसेशन और रामानंद की परपोती साक्षी चोपड़ा शो का हिस्सा बनने वाली हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार साक्षी को बिग बॉस के मेकर्स द्वारा अप्रोच किया गया है हालांकि उन्होंने अब तक शो के लिए हां नहीं किया है। लेकिन अगर बातचीत ठीक रहती है तो साक्षी शो का हिस्सा बनेंगी।

साक्षी अकसर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने महज 10 साल से सिंगिंग शुरू की थी जिसके बाद उन्होंने सिंगिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग लंदन से ली है। फिलहाल वो बतौर सिंगर, राइटर और इन्फ्लूएंसर काम कर रही हैं। साक्षी इसके साथ ही अपने ऑरिजिनल साउंड ट्रेक पर भी काम करती हैं।