सरोजनीनगर में आयोजित हुई शौर्य तिरंगा यात्रा – डॉ.राजेश्वर सिंह

Lucknow
  • सरोजनीनगर में आयोजित हुई शौर्य तिरंगा यात्रा 

ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारत के वीर जवानों की शौर्य की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु देश भर में तिरंगा यात्रा आयोजित है। इसी क्रम में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शीतला माता मंदिर बिजनौर से हनुमान मंदिर सरवन नगर तक शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के दौरान सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह हाथों में तिरंगा थामें, पूरी रास्ते भर युवाओं में जोश का संचार करते रहे।

यात्रा में मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, मोहित तिवारी, के. के. श्रीवास्तव, शिव बक्श सिंह, पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, पूर्व प्रधान सोनू माली, के. एन. सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज सिंह, अजीत शुक्ला, आशू शुक्ला, सुभाष पासी, सुरेश सिंह, रीना उपाध्याय, मधु चौरसिया, नवीन तिवारी, बच्चू लाल पासी, पवन सिंह, गुरु देव माली, डॉ. संजीत सिन्हा, अभय सिंह यादव, अर्चना गौतम, सुभांजलि सिन्हा, सुरजीत रावत, गुरदीन एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे