सेंसेक्स 215 पॉइंट की बढ़त के साथ 57381 पर खुला, निफ्टी में 85 अंक की बढ़त

# ## Business

(www.arya-tv.com)सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 215 पॉइंट की बढ़त के साथ 57,381 पर जबकि निफ्टी 85 अंक की बढ़त के साथ 17,258 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त मीडिया और मेटल में है। सेंसेक्स में अल्ट्रा सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाइटन के शेयर में तेजी है। वहीं आज रुपया 76.28 प्रति डॉलर पर खुला जबकि सोमवार को यह 76.26 पर बंद हुआ था।

मिड और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 100 पाइंट से ज्यादा की बढ़त है। मिडकैप में अडाणी पावर, ऑयल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस और JSW एनर्जी में तेजी है। जबकि AB कैपिटल, लोढ़ा, RBL बैंक, माइंड ट्री में गिरावट है। स्मॉल कैप में ऊषा मार्ट, जीनस पावर, टाइम टेक्नो में बढ़त है।

सेक्टोरल के 7 इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 4 इंडेक्स में गिरावट और 7 में बढ़त है। इसमें फाइनेंशियल सर्विस, आईटी, प्राइवेट बैंक, रियल्टी सेक्टर में गिरावट है। जबकि मेटल में सबसे ज्यादा बढ़त है। साथ ही मीडिया, फार्मा, PSU बैंक, FMCG और ऑटो में भी बढ़त है।