भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान

Lucknow

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान में आज सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने पूर्व मंडल -3 की रहीम नगर दलित बस्ती और महापौर सुषमा खर्कवाल ने मध्य मंडल 3 की पीर जलील बस्ती में दलित नेताओं व पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया व बस्ती में चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी सरकार की दलित और गरीबों के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

मुकेश शर्मा ने अनुसूचित वर्ग के विकास और कल्याण के लिए अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क कर अनुसूचित जाति के लिए किए गए विकास कार्यों की चर्चा की और मोदी व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए।

संपर्क के दौरान मुकेश शर्मा ने जन-संपर्क के दौरान बस्ती में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार न सिर्फ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का सम्मान करती है, बल्कि उनकी विरासत को भी आगे ले जा रही है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सपने को भी साकार कर रही है। आज अनुसूचित वर्ग के लोग भी मानते हैं कि सरकार उनके हितों के प्रति गंभीर है और योजनाओं के जरिये सभी का उत्थान कर रही है।
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने और केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने हेतु आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फिर से मोदी सरकार बनी तो न सिर्फ विकास कार्यों को गति मिलती रहेगी, बल्कि दुनिया में भारत की स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बस्तियों में जनसंपर्क व चौपाल के दौरान अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष विपिन सोनकर उपाध्यक्ष विमल चौधरी, विश्वनाथ भारती, इंद्रजीत सोनी ,रामू सोनकर,राहुल सोनकर, प्रशांत सोनकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।