बाराबंकी।(www.arya-tv.com) क्रिसमस पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। चर्च में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। देर शाम प्रार्थना सभा के साथ श्रद्धालुओं की ओर से केक काटा जाएगा। मेथोडिस्ट चर्च, सेंट एंथोनी चर्च, एफसीआइ के सामने सियोन चर्च, राजकमल के निकट एबीसी चर्च को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। मेथोडिस्ट चर्च में प्रात: दस बजे से प्रार्थना सभा शुरू होगी।
पास्टर नरेश पी सिंह ने बताया कि सुबह दस बजे प्रभु यीशु की आराधना के साथ गीत गाए जाएंगे। प्रभु यीशु के जन्म के बारे में बताया जाएगा। 11 बजे केक काटा जाएगा। सेंट एंथोनी चर्च में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार की रात साढ़े दस बजे प्रार्थना सभा होगी। देर रात 12 बजे केक काटकर खुशियां मनाई जाएंगी।
फादर जेराल्ड डिसूजा ने बताया कि खुशियों का क्रम मंगलवार की रात से शुरू होकर बुधवार को दिनभर चलेगा। बुधवार की सुबह नौ बजे प्रार्थना सभा होगी। सियोन चर्च के पास्टर राजेश गौतम ने बताया कि चर्च में प्रार्थना सभा के साथ केक काटा जाएगा। स्कूलों में मनाया गया पर्व : रॉयल ब्लू स्कूल में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
प्रबंधक मनी ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने केक काटकर पर्व की खुशियां मनाई। शिक्षकों ने गीत व नृत्य की भी प्रस्तुति की। यहां डायरेक्टर नीलमनी श्रीवास्तव, शोभा गुप्ता, रजनी जैन, महिमा गुप्ता, गीता शुक्ला, निधि सिंह, रेनू वर्मा, रीता वर्मा, तबस्सुम, श्रद्धा श्रीवास्तव, दर्शिका राठौर, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश मोहन श्रीवास्तव, राहुल दीक्षित, अनुराग सिंह, मनीष चंद्र, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।