नगर निगम: सपा नेता ने पौधारोपण के नाम पर घोटाले का लगाया आरोप

Agra Zone UP

आगरा। युवा सपा नेता एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी समाजवादी पार्टी आगरा राहुल चतुर्वेदी ने नगर निगम आगरा मैं पौधारोपण के नाम पर हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े एवं घोटाले का खुलासा करते हुए इसकी शिकायत मंडला आयुक्त आगरा से की। उन्होंने शिकायत में कहा है कि विगत वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पौधारोपण महाकुंभ अभियान के अंतर्गत नगर निगम आगरा द्वारा यमुना की तलहटी एवं आगरा के मुख्य मार्गो पर हजारों की संख्या में पौधारोपण किया गया था।

पौधों को रोपने से लेकर रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार को ही करनी थी। निगम द्वारा ठेकेदार को लाखों रुपए का भुगतान भी किया गया। निगम द्वारा लगाए गए पौधे गायब हो चुके हैं यानी अपने स्थान पर नहीं है। सवाल है कि जिन पौधों की रखरखाव के लिए निगम द्वारा ठेकेदार को भुगतान किया गया था वह पौधे ना होने पर किस चीज का रखरखाव हो रहा है। निगम के अधिकारी खामोश क्यों हैं। ठेकेदार के खिलाफ निगम द्वारा कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई है।

ऐसा लगता है कि इस करोड़ों रुपए के गवन एवं घोटाले में निगम के अधिकारियों की भी मिलीभगत है। उन्होंने मंडलायुक्त से मांग की की उक्त घोटाले की जांच किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी से करवा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।