एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष ने हरदोई मंडी में बाँटे मास्क

Bareilly Zone Lucknow UP

Ashok kumar

हरदोई।आज समाजवादी पार्टी के एम एल सी डॉ राजपाल कश्यप व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ मंडी जाकर किसानों व्यापारियों को मास्क व अन्गौछा वितरण किए।

श्री कश्यप ने मंडी जाकर सर्वप्रथम मंडी अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, महामंत्री हरिनाम गुप्ता, मनोज गुप्ता से मुलाकत कर किसानों व्यापारियों को बांटने के लिए मास्क और सेनेटाईजर उप्लब्ध कराया। जिसके बाद किसानों व्यापारियों को मास्क अन्गौछा वितरित किया। श्री कश्यप ने किसानों व्यापारियों की समस्याएँ सुनकर उनकी समस्या को सदन में उठाने का भरोसा दिलाने के साथ उनकी समस्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुँचाने का भरोसा दिलाया। सपा एम एल सी ने मास्क व सेनेटाईजर जनता व कार्यकर्ताओं को देने के लिए उप्लब्ध कराया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू, उपाध्यक्ष,डी डी वर्मा, प्रह्लाद मिश्रा, अमित सिंह मीतू , नीरज अवस्थी , हरिनाम यादव, प्रशांत मिश्रा, परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू, सईद अहमद, फुरकान फरुखी , शरफात अली, पंकज कश्यप , उपस्थित है