60 के हुए सलमाल खानः बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, कैमरों के सामने काटा केक, धोनी-दत्त ने बढ़ाई रौनक

# ## Fashion/ Entertainment

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर अपना 60वां जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। इस मौके पर अभिनेता संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। सलमान और उनके परिवार के सदस्य शाम को ‘अर्पिता फार्म्स’ पहुंच गए थे। इन परिजनों में सलमान के पिता सलीम खान, मां सलमा खान, भाई सोहेल खान और अरबाज खान के अलावा अरबाज की पत्नी शूरा खान, सलमान की बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान अग्निहोत्री, भतीजे अरहान खान, निर्वाण खान, भांजा आहिल और भांजी आयत शामिल थे। अर्पिता फार्म्स मुंबई से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित है। रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और दोनों बेटे रियान और राहिल के साथ पहुंचे।

इसके अलावा महेश मांजरेकर, संगीता बिजलानी, रमेश तौरानी, निखिल द्विवेदी और हुमा कुरैशी भी समारोह में शामिल हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान कुछ देर के लिए बाहर आए और ‘पैपराज़ी’ के साथ केक काटा। हर साल 27 दिसंबर को सलमान अपना जन्मदिन फार्महाउस पर ही मनाते हैं। इस दिन उनकी भांजी आयत का भी जन्मदिन होता है।बीती शाम मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को सलमान के जन्मदिन के खास संदेश के साथ रोशन किया गया, जिसमें उनकी तस्वीर के साथ लिखा था – ‘‘हैप्पी बर्थडे, भाई।’’