(www.arya-tv.com)बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। दुनिया भाईजान के स्वैग के पीछे पागल है। सिर्फ यूथ ही नहीं बुजुर्ग और बच्चे भी सलमान खान को अपना आइकन मानते हैं। भाई जान की दरियादिली और नेकदिली के किस्से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं। वह अकसर चैरिटी भी करते रहते हैं और उनकी चैरिटी संस्था भी है। हाल ही में उन्होंने फिर से कुछ ऐसा किया, जिससे फैन्स का दिल खुशी से भर गया है। खबरों की मानें तो सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में स्पॉटबॉय की पत्नी की मदद के सामने आए हैं जो काफी दिनों से कैंसर की लड़ाई लड़ रही है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान जिस स्पॉटबॉय की मदद कर रहे हैं उसका नाम रामाकांत जायसवाल है। वह उत्तर प्रदेश के भदोही का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पॉटबॉय की पत्नी का इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा है। इसी दौरान एक सर्जरी के लिए डॉक्टर्स ने स्पॉटबॉय से 2 लाख की डिमांड की । देश में लॉकडाउन की वजह से स्पॉटबॉय इतनी बड़ी रकम इक्कठा कर पाने में लाचार दिखाई दिया। अपनी वाइफ को बचाने के लिए स्पॉटबॉय ने सलमान खान से मदद की गुहार लगाई। इस बात की जानकारी जैसे ही सलमान खान के मैनेजर उन्हें दी भाईजान ने बिना समय गवाए उसकी मदद के तैयार हो गए और उन्होंने तुरंत अपनी बीइंग ह्यूमन संस्था से स्पॉटबॉय की सहायता करने के लिए कहा। सलमान की संस्था बीइंग ह्यूमन स्पॉटबॉय की मदद करने के लिए जूट गई है।
