(www.arya-tv.com) सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान किसी नदी के किनारे चल रहे हैं। सलमान आगे चल रहे हैं और शेरा पीछे। इस वीडियो को शेयर करते हुए शेरा ने लिखा, अपने मालिक को फॉलो करते हुए।
सलमान ने इस दौरान पिंक कलर की टी शर्ट और ग्रे कलर के शॉर्ट्स पहने हैं।वहीं यूलिया ने भी मॉनसून एंजॉय करते हुए अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में हैं। उनके साथ यूलिया भी वहीं हैं। इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस, सलमान की बहन अर्पिता भी यहां आयुष शर्मा के साथ थीं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों वापस चले गए।
