हाल ही में पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सैफ, करीना और तैमूर का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें तैमूर अपने पापा के कंधो पर बैठकर सनसेट एंजॉय कर रहे हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में कभी तैमूर तो कभी सैफ बिना मास्क के नजर आ रहे हैं।
ऐसा लापरवाह रवैया देख एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सेलेब्रिटीज के लिए सनग्लासेज मास्क से ज्यादा प्राथमिकता रखता है, वो भी उस शहर में जहां कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं’। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘काफी हैरानी की बात है कि सैफ जैसा शिक्षित और सेंसिटिव आदमी इतना लापरवाह हो सकता है कि मास्क ना पहने’।
बिना मास्क नजर आए तैमूर
मरीन ड्राइव की सैर के दौरान तैमूर कई जगहों पर बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। सेलेब्स का एक बच्चे के लिए लापरवाह रवैया देख एक यूजर ने लिखा, ‘मेरा सवाल ये है कि तैमूर ने मास्क क्यों नहीं पहना। और ऐसी क्या जरुरत थी एक बच्चे के साथ बाहर जाने की। जब कोई एमरजेंसी नहीं है तो ऐसा लापरवाह व्यवहार क्यों’।दूसरे यूजर ने इसपर लिखा, ‘इन लोगों को देखकर लगता है कि मुंबई कोविड फ्री है। यहां तक की बच्चे ने भी मास्क नहीं पहना है’। बता दें कि मुंबई में हर दिन हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं वहीं मुंबई भारत के सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का शहर भी है। इसी बीच सैफ और करीना की लापरवाही देख की हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है।