(www.arya-tv.com) नई दिल्ली स्थित त्रिवेणी सभागार में बाल साहित्य पुरस्कार 2023 प्रदान किए गए. इस वर्ष विभिन्न भारतीय भाषाओं के 21 लेखकों को साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस वर्ष कश्मीरी भाषा में यह पुरस्कार नहीं दिया गया उर्दू भाषा के लिए इस वर्ष का साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार स्वर्गीय मतीन अचलपुरी का प्रदान किया गया. पुरस्कार उनके सुपुत्र यूसुफ द्वारा ग्रहण किया गया. मतीन अचलपुरी के कहानी संग्रह ‘ममता की डोर’ के लिए बाल साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया
पंजाबी भाषा के लिए साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2023 गुरमीत कड़िआलवी को प्रदान किया गया. गुरमीत कड़िआलवी को उनके कहानी संग्रह ‘सची दी कहानी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया.
संस्कृत भाषा के लिए साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार राधावल्लभ त्रिपाठी को प्रदान किया गया. संस्कृत में उनके उपन्यास ‘मानवी’ को इस पुरस्कार के लिए चुना गया.
राजस्थानी भाषा के लिए किरण बादल को उनके संस्मरण ‘टाबरां री दुनियां’ के लिए बाल साहित्य पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया. त्रिवेणी कला संगम में आयोजित पुरस्कार समारोह में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया.नेपाली भाषा के लिए इस बर्ष का बाल साहित्य पुरस्कार 2023 मधुसूदन बिष्ट को उनके नाटक-संग्रह ‘बाल एकांकी नाटकहरू’ के लिए प्रदान किया गया. साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक और उपाध्यक्ष कुमुद शर्मा ने मधुसूदन बिष्ट को सम्मानित किया.अग्रेजी भाषा के लिए साहित्य अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार 2023 सुधा मूर्ति को प्रदान किया गया. सुधा मूर्ति को उनके कहानी संग्रह ‘ग्रैंडपैरेंट्स बैग ऑफ स्टोरीज’ के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया.
हिंदी भाषा के लिए साहित्य अकादमी का बाल साहित्य पुरस्कार 2023 सूर्यनाथ सिंह को प्रदान किया गया. सूर्यनाथ सिंह को उनके कहानी संग्रह ‘कौतुक ऐप’ के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया.
