(www.arya-tv.com) रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ को लगभग तीन दशकों बाद दोबारा टेलीविजन के पर्दे पर प्रसारित किया गया और अब यह दुनिया में सर्वाधिक देखे जाने वाला मनोरंजक कार्यक्रम बन गया है। दूरदर्शन के आधिकार ट्विटर अकांउट से एक ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा गया, “वल्र्ड रिकॉर्ड! रामायण 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ यह शो सर्वाधिक देखे जाने वाला मनोरंजक कार्यक्रम बन गया है।” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्यूअरशिप के मामले में इस शो ने मशहूर गेम ऑफ थ्रोन्स के रिकॉर्ड को भी पछाड़ दिया है। अब इस शो खत्म होते ही ‘उत्तरा रामायण’ शुरू हुआ जो काफी पॉपुलर रहा। इसी बीच ‘ उत्तरा रामायण’ और ‘रामायण’ को लेकर सीता के किरदार को निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने एक खुलासा किया है।
बता दें कि अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रामायण शो को लेकर आजकल खूब बातें कर रही हैं। खास बातचीत में दीपिका ने बताया कि ‘उत्तर रामायण’ के समय डायरेक्टर रामानंद सागर शुरुआत के कई एपिसोड नहीं डायरेक्ट कर पाए थे, क्योंकि वो उन कोर्ट केसेज में व्यस्त थे जो उनपर ‘रामायण’ बनाने के लिए किए गए थे। दीपिका बताती हैं कि कई लोग रामानंद सागर की ‘रामायण’ से खुश नहीं थे और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं।
