रूसी जनरल का दावा- यूक्रेन ने 18 देशों के 76 जहाज रोके, क्रू मेंबर्स को गोलीबारी की धमकी

# ## International

(www.arya-tv.com)रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब दो महीने हो गए हैं। इसी बीच रूस के नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर के जनरल मिखाइल मिजितसेव का दावा है कि यूक्रेन ने मारियुपोल समेत 7 बंदरगाहों पर 76 विदेशी जहाजों को आगे जाने से रोक दिया है। मिजितसेव ये भी कहा है कि 18 देशों के जहाजों को कीव अधिकारी आगे नहीं जाने दे रहे हैं। इसके अलावा जहाजों के क्रू मेंबर्स को गोलीबारी की धमकी भी दी जा रही है।

जंग के बड़े अपडेट्स…

  • खेरसोन सिटी काउंसिल पर रूस का कब्जा, रूसी विदेश मंत्री बोले- अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो परमाणु हथियार शामिल होंगे।
  • रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कहना है कि परमाणु युद्ध का असल खतरा अभी भी है। उन्होंने कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है, तो इसमें परमाणु हथियार शामिल होंगे और यह विनाशकारी होगा।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ यूक्रेनी नागरिकों ने रूसी सेना को लूटने के लिए अमीर घरों का पता दिया था।
  • अमेरिका ने यूक्रेन को सोवियत काल के 165 मिलियन डॉलर मूल्य के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी।
  • इंफो सेपियन्स एजेंसी के एक पोल के मुताबिक, 93% यूक्रेनी नागरिक यह मानते हैं कि उनकी सेना रूस को हरा देगी।
  • ब्रिटेन यूक्रेन की मदद के लिए स्टॉर्मर बख्तरबंद वाहन भेजेगा। ये वाहन स्टारस्ट्रेक एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलों से लैस है।

रूस-यूक्रेन जंग से जुड़ी अहम खबरें यहां पढ़ें

  • आज ही के दिन 1986 में सोवियत संघ में स्थित चेर्नोबिल पावर प्लांट में भीषण परमाणु हादसा हुआ था। इससे प्लांट में मौजूद 40 लोगों की तुरंत मौत हो गई थी, जबकि इस हादसे के बाद प्लांट से निकले रेडिएशन से 50 लाख लोग प्रभावित हुए थे।
  • डोनबास पर कब्जे के लिए रूस जिस ब्रांस्क शहर से रसद हासिल कर रहा था, रविवार रात यूक्रेन ने वहां मिसाइल से हमले किए। इस हमले में ब्रांस्क के 2 ऑइल डिपो ट्रांसनेफ्ट-ड्रुज्बा में आग लग गई। ब्रांस्क एक लॉजिस्टिक हब है।