रूस-यूक्रेन जंग के 500 दिन पूरे हुए:9000 यूक्रेनियों की मौत, तबाही से उबरने में लगेंगे 33 लाख करोड़

# ## International

(www.arya-tv.com) 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग को आज 500 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान हुई आम नागरिकों की मौत पर संयुक्त राष्ट्र संघ यानी UN ने आपत्ति जताई है। UN ने बताया है कि इन 500 दिनों में यूक्रेन के 9 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है। इनमें 500 बच्चे भी शामिल हैं। 15 हजार से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

वहीं, जंग की वजह से जुलाई 2023 तक 60 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। इसमें ज्यादातर 12,75315 लोग रूस गए हैं। कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन 500 दिनों में यूक्रेन की इमारतों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को 11 लाख करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा है। IMF ने बताया है कि जंग के असर से उबरने के लिए यूक्रेन को 10 साल लगेंगे, इस पर 33 लाख करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।