पुतिन आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान, मारियुपोल में परेड मुमकिन

# ## International

(www.arya-tv.com) रूस ने सेकेंड वर्ल्ड वॉर में 9 मई यानी आज ही हिटलर की नाजी सेना को हराया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन इस दिन की अहमियत को देखते हुए आज ही यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा यूक्रेनी शहर मारियुपोल में रूसी सेना परेड भी कर सकती है। रूस अब तक यूक्रेन पर हमले को स्पेशल ऑपरेशन बताता रहा है।

दूसरी तरफ, रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका, G-7 देशों और यूरोपियन यूनियन ने प्रतिबंधों का दायरा बढ़ा दिया है। रूसी अर्थव्यवस्था को झटका देने के लिए मॉस्को से ऑयल इंपोर्ट बैन करने की बात कही गई। हालांकि, इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।

बाइडेन ने जेलेंस्की को दिया मदद का भरोसा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को और मदद का भरोसा दिया। अमेरिका ने अब तक 2600 से ज्यादा रूसियों को वीसा देने से इनकार किया। इसके साथ ही रूस के तीन 3 सरकारी चैनलों पर बैन लगाया है। कोई अमेरिकी नागरिक रूसी कंपनियों को किसी भी तरह की सर्विस नहीं दे सकेगा।

रूस के प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ किसी भी प्रकार के लेन-देन पर रोक रहेगी। रूस से इंपोर्टेड लकड़ी के समान, पंखे, वेंटिलेशन सामान और अन्य कई इलेक्ट्रिक समान को भी बैन लिस्ट में डाला गया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध की ये महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें…

  • रूस ने रविवार तड़के यूक्रेन के लुहांस्क में एक स्कूल पर हवाई हमले किए। यूक्रेन सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया- यह बमबारी बिलोहोरिखिवा गांव के एक स्कूल पर की गई। यहां मौजूद 90 लोगों में से 30 को बचा लिया गया, जबकि 60 के मारे जाने की आशंका है। पूरी खबर यहां पढ़ें
  • कालिनिनग्राद में रूसी नेवी के बाल्टिक सागर बेड़े का हेडक्वॉर्टर है। कालिनिनग्राद NATO के दो सदस्य देशों पौलेंड और लिथुआनिया के बीच में स्थित है, जिसके एक तरफ बाल्टिक सागर है। रूस ने यहां परमाणु हमला करने में सक्षम इस्कंदर मिसाइल से अभ्यास किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

राजधानी कीव में US एम्बेसी लौटे अमेरिकी डिप्लोमैट्स
राजधानी कीव में रूसी हमले थमने के बाद विदेशी एम्बेसी और डिप्लोमैट्स के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते दिन अमेरिकी डिप्लोमैट्स की एक टीम राजधानी कीव में मौजूद US एम्बेसी लौट आई। यूरोप 8 मई को विक्ट्री डे मनाता है। इसी दिन अमेरिकी डिप्लोमैट्स ने कीव लौटकर रूस को संदेश दिया है।